प्रश्न 7: अगर प्रभु यीशु स्वयं परमेश्वर हैं, तो ऐसा क्यों है कि जब प्रभु यीशु प्रार्थना करते हैं, तो वे परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं। यहाँ निश्चित रूप से एक रहस्य है जिसे उजागर करना जरूरी है। हमारे लिए चर्चा करें।
उत्तर: प्रभु यीशु द्वारा अपनी प्रार्थनाओं में स्वर्ग के परमेश्वर को पिता कहे जाने में सचमुच रहस्य छिपा है। जब परमेश्वर देहधारण करते हैं, परमेश्वर की आत्मा शरीर में छुपी रहती है, शरीर स्वयं भी आत्मा की मौजूदगी से अनजान रहता है। बिलकुल उसी तरह, जैसे हम स्वयं अपनी आत्मा को अपने अंदर महसूस नहीं कर पाते। इतना ही नहीं, परमेश्वर की आत्मा अपने शरीर में रहकर कोई भी अलौकिक कार्य नहीं करती है। इसलिए, भले ही प्रभु यीशु देहधारी परमेश्वर थे, अगर परमेश्वर की आत्मा ने स्वयं वचन नहीं बोले होते और परमेश्वर की गवाही नहीं दी होती, तो प्रभु यीशु को यह पता नहीं होता कि वे देहधारी परमेश्वर हैं। इसलिए, बाइबल में यह कहा गया है, “न पुत्र; परन्तु केवल पिता” (मरकुस 13:32)। प्रभु यीशु अपनी सेवा का प्रदर्शन करने से पहले, सामान्य मानवता में रहते थे। वे असल में नहीं जानते थे कि वे परमेश्वर का अवतार हैं क्योंकि शरीर के भीतर मौजूद परमेश्वर की आत्मा ने अलौकिक तरीके से कार्य नहीं किया था, उन्होंने सामान्य सीमाओं में कार्य किया, बिल्कुल किसी अन्य मनुष्य की तरह। इसलिए, स्वाभाविक रूप से, प्रभु यीशु स्वर्ग के पिता से प्रार्थना करते थे, जिसका मतलब यह है कि अपनी सामान्य मानवता के भीतर, प्रभु यीशु परमेश्वर की आत्मा से प्रार्थना करते थे। यह बात पूरी तरह से समझ में आती है। जब प्रभु यीशु ने औपचारिक रूप से अपनी सेवा का प्रदर्शन किया, तब पवित्र आत्मा ने बोलना और प्रचार करना शुरू किया, यह गवाही देते हुए कि वह देहधारी परमेश्वर हैं। सिर्फ़ तभी जाकर प्रभु यीशु ने अपने सही अस्तित्व को पहचाना, कि वे छुटकारे का कार्य करने के लिए आये थे। लेकिन जब वह क्रूस पर लटकाए जाने वाले थे, तब भी उन्होंने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। इससे पता चलता है कि मसीह का सार पूरी तरह से परमेश्वर के लिए आज्ञाकारी है।

अधिक पढ़ें »